अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 28.04.2026 एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके द्वारा चौकी जागेश्वर हेतु निर्मित नवीन भवन का औचक निरीक्षण किया गया।
कार्यों का लिया जायजा
इस निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा भवन की स्थिति, व्यवस्थाओं एवं कार्यदायी संस्था द्वारा किये गये कार्यों का जायजा लिया गया। कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रुप पूर्ण करने हेतु निर्देशित किय गया। चौकी प्रभारी कमित जोशी को निर्माण कार्य को अपनी देख-रेख में ससमय सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अल्मोड़ा: हाईटेक होगी जागेश्वर पुलिस, एसएसपी ने नवीन भवन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से समझौता नहीं