Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भव्य कलश यात्रा के साथ ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026’ का आगाज, सात दिन तक सजेगी लोकसंस्कृति की महफिल

​अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा में आज से सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की भव्य शुरुआत हो गई है। जिसमें महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा ने पूरे शहर को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
​
भव्य शुभारंभ

जानकारी के अनुसार ड्यूनी पोखर से आरंभ हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल पहुंची। यहां गोलू देवता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
​रहें मुख्य अतिथि

​महोत्सव का उद्घाटन नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष मिली लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कनवान, पूनम पालीवाल, लता तिवारी, गोपाल मेहरा सहित नगर निगम के तमाम पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
​ऐपण प्रतियोगिता ने मोहा मन

​महोत्सव के पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पारंपरिक ऐपण प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन कला के जरिए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और कलात्मक कौशल को जीवंत कर दिया। आयोजकों के अनुसार, इस सात दिवसीय महोत्सव का मुख्य उद्देश्य कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देगा।
​

Exit mobile version