Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जय गोलू महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सांस्कृतिक रंगों ने बांधा समां, पंजाब के मशहूर गायक करमराज कर्मा के नाम रहीं स्टार नाइट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जय गोलू महोत्सव का समापन हो गया है। कल दिनांक 5 नवंबर 2025 का रंगारंग कार्यक्रमों का समापन हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस महोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पीतांबर पांडे, गोपाल सिंह चौहान, पूरन सिंह बिष्ट (प्रमुख प्रतिनिधि), कुंदन सिंह रौतेला, मां अंबे इंस्टिट्यूट के संस्थापक डॉ. संदीप सिंह सहित शहर के समस्त व्यापारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कलाकारों ने बांधा समां

जिसमें रात के कार्यक्रम बेहद शानदार रहे। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आई सांस्कृतिक टीमों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भावना बोरा के नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, स्टार नाइट में पंजाब के मशहूर गायक करमराज कर्मा रहें। जिनके पंजाबी गीतों ने मल्ला महल में समां बाँध दिया।

रहें उपस्थित

समापन अवसर पर संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति, नायलखोला अल्मोड़ा द्वारा सभी सहयोगियों को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम में प्रकाश बिष्ट, रवि रौतेला, शुभम रौतेला, मयंक रौतेला, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version