March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: लक्ष्मी भंडार क्लब द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2021 का विधिवत रूप से समापन किया गया। जिसमें समापन कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अरुण वर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महेश नयाल देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी नगर पालिका सभासद दीपक वर्मा पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक शाह, रामशिला वार्ड सभासद तररनुम बी, लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह,सहित संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने दीप जलाकर किया।

सांस्कृतिक नृत्यों का हुआ प्रदर्शन-

कार्यक्रम में संस्कार सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। संस्कार सांस्कृतिक  ग्रुप द्वारा बरसाना की होली के माध्यम से श्री कृष्ण लीला का शानदार दृश्य प्रस्तुत किया।

संस्था के कई सदस्यों को किया गया सम्मानित-

इस दौरान संस्था के कई सदस्यों को सम्मानित किया गया वह झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण लीला को दर्शाने का प्रयास भी श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब द्वारा किया गया। झांकियों में पूतना वध मथुरा कारागार श्री कृष्ण डोला का सजीव प्रसारण किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी कार्यक्रम को आम जन तक पहुंचाने के लिए संस्था द्वारा प्रयास किए गए। कार्यक्रम का संचालन नवजोत जोशी द्वारा किया गया।

इन लोगों ने किया प्रतिभाग-

इस कार्यक्रम में विनीत बिष्ट रोहित शाह धरणीधर पांडे अर्जुन नयाल प्रकाश बिष्ट सुबोध नयाल धीरज शाह सुमित शाह विजय चौहान अजय चौहान दीपक रावत वीरेंद्र बिष्ट राजेंद्र बिष्ट कंचन बिष्ट चंचल तिवारी पूजा थापा निकिता शाह दीक्षा शाह गीतांजलि रावत त्रिभुवन गिरी महाराज कैलाश शाह अजय शाह संजय शाह कमल वर्मा दिनेश रावत सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।