Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जात्रा कसार फेस्टिवल: अंडर-16 साइकिल रेस में अनुनय जोशी ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा: स्थानीय डीनापानी मैदान में 24 से 28 जून तक ‘जात्रा कसार फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल के दौरान साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जीता स्वर्ण पदक

जिसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र अनुनय जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंडर-16 वर्ग में आयोजित इस साइकिल प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़े प्रतिस्पर्धा के बीच अनुनय जोशी ने शानदार प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और 20 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में भी अनुनय ने कांस्य पदक जीतकर अल्मोड़ा जिले का मान बढ़ाया था।

Exit mobile version