Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोड कटिंग के दौरान मलवे‌ की चपेट में आई जेसीबी, चालक की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तहसील द्वाराहाट क्षेत्र में ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।

मलवे में दबी जेसीबी

जिसमे यहां सड़क निर्माण हेतु ग्राम घूने ग्राम सभा सिमलगांव तहसील द्वाराहाट में पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रोड कटिंग के दौरान आज दिनांक 10/04/2025  की सुबह करीब 8:30 बजे अचानक जेसीबी पर मलवा आ गया। जिसमे जेसीबी चालक मलबे की चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जिसके बाद मलवा हटाकर गंभीर रूप से घायल चालक करतार सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम झारकुड़ी जनपद नूह हरियाणा को बाहर निकाला गया। घायल चालक को CHC द्वाराहाट भेजा गया,जहां चिकित्सकों द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं जेसीबी अभी मलबे में दबी हुई है।

Exit mobile version