Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनें जितेंद्र सिंह बोरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक बीते कल गुरुवार को सीईओ कार्यालय में आयोजित हुई।

जितेंद्र को मिली यह जिम्मेदारी

इसमें पुष्कर सिंह भैसोड़ा के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बोरा को अध्यक्ष का प्रभार दिया गया। जिस पर उन्हें शुभकामनाएं दी‌ गई।

की यह मांग

बैठक में शैक्षिक योग्यता के आधार पर एलटी और प्रवक्ता के पदों पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कार्मिकों का पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जिले में तैनात कर योग्यता के आधार पर उप शिक्षा अधिकारी के पदों पर पदोन्नति मिलनी चाहिए।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मुकेश जोशी, जितेंद्र बोरा, महेश सती, मोहित पांडे, सुमित कनवाल, पंकज बिष्ट, राजेंद्र कनवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version