Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में लगेगा ‘रोजगार मेला’, युवाओं के लिए बैंकों में नौकरी का सुनहरा अवसर

​अल्मोड़ा: युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार मौका सामने आया है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में आगामी 2 नवंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय भव्य ‘रोजगार मेले’ का आयोजन किया जा रहा है।

​रोजगार मेले का आयोजन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला शिक्षित और बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न संबंधित बैंकों की ओर से भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
• ​आयोजन तिथि: 2 नवंबर
• ​स्थान: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर, अल्मोड़ा
• ​आयोजक: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा
• ​पात्रता: शिक्षित एवं बेरोजगार महिला व पुरुष अभ्यर्थी
• ​चयन प्रक्रिया: बैंकों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार

Exit mobile version