Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी जोशी ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए चयन

अल्मोड़ा: खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले की बेटियों का दबदबा लगातार जारी है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी जोशी ने ‘ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप’ में अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीता है।

दी शुभकामनाएं

इस शानदार जीत के साथ ही लक्ष्मी का चयन अब राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।‌ वह पिछले तीन वर्षों से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच वंदना भंडारी के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। लक्ष्मी जोशी की इस उपलब्धि से जिले में उत्साह का माहौल है। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या सहित खेल जगत से जुड़े अन्य अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने लक्ष्मी को उनकी इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है।

Exit mobile version