Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संयुक्त चेकिंग अभियान: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 02.01.2025  को निरीक्षक जानकी भण्डारी, महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा, पुलिस टीम व यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता द्वारा टीम के साथ गंगनाथ मंदिर के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस व महिला थाना द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 01 चालक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version