Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिमतोला इको पार्क व रानीखेत के खनिया क्षेत्र में हुई संयुक्त मॉक ड्रिल, जंगलों की आग के रोकथाम व बचाव के किए कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत संभावित वनाग्नि घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज दिनांक 18.02.2026 को जनपद अल्मोड़ा में दो स्थानों पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

किया यह कार्य

जो सिमतोला इको पार्क, अल्मोड़ा उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर की उपस्थिति में सिमतोला इको पार्क मॉक ड्रिल संपन्न हुई। मॉक ड्रिल में फायर स्टेशन अल्मोड़ा, NDRF, SDRF, जिला आपदा प्रबंधन टीम, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जंगल में आग लगने की संभावित घटनाओं से प्रभावी तरीक़े से निपटने व त्वरित प्रतिक्रिया कर वन सम्पदा, जन जीवन की सुरक्षा के साथ आग को बुझाने का कुशलतापूर्वक अग्निशमन कार्य किया गया।

खनिया क्षेत्र, रानीखेत में मॉक ड्रिल का आयोजन

साथ ही फायर सर्विस रानीखेत, वन विभाग रानीखेत एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खनिया क्षेत्र में वनाग्नि रोकथाम के दृष्टिगत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर स्टेशन को खनिया के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर वाहन की होज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को शीघ्रता से बुझाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के आग में झुलसने की काल्पनिक सूचना पर वन विभाग एवं फायर टीम द्वारा घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक लाकर एम्बुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।उपरोक्त मॉकड्रिल के माध्मय से भविष्य में वनाग्नि दुर्घटना से होने वाले प्राकृतिक वन संपदा आदि को सुरक्षित/बचाए जाने के लिए उपस्थित समस्त विभागों को जागरूक/प्रशिक्षित किया गया।

Exit mobile version