Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ANTF/SOG टीम व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 02 किलो से अधिक चरस के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2025 तक नशामुक्त करने हेतु “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” प्रारम्भ किया गया है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
       
पुलिस की कार्यवाही

जिस पर सीओ अल्मोड़ा/ऑपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद की एएनटीएफ/एसओजी टीम व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों व मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु दिनांक- 15.12.2023 को थाना लमगड़ा क्षेत्र मोतियापाथर से भांगादेवली जाने वाले सड़क पर चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैंग टांगे आते हुए दिखाई दिए, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मादक पदार्थ होना बताया गया जिस पर राजपत्रित अधिकारी सीओ संचार अल्मोड़ा राजीव कुमार टम्टा को मौके पर बुलाया गया तथा उनके समक्ष दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर अभियुक्त भुवन चन्द्र सुयाल के कब्जे से 01 किलो 230 ग्राम व नवल पाण्डे के कब्जे से 01 किलो, 150 ग्राम अवैध चरस, कुल 2 किलो 380 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ में बताई यह बात
        
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस को आस-पास के गावों से इकट्ठा कर हल्द्वानी व तराई के क्षेत्रों में ले जाकर लोगों को बेचकर अधिक धन कमाना चाहते थे। जिन्हें चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा चरस कहां से इकट्ठा की गयी थी व किस व्यक्ति से खरीद कर लाये थे, उक्त सम्बन्ध में विवेचना की जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

आपराधिक इतिहास
   
अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है साथ ही अभियुक्तगणों की सम्पत्ति की जांच भी की जायेगी व अवैध रुप से अर्जित किया जाना पाये जाने पर अवैध सम्पत्ति को कुर्क किये जाने की कार्यवाही भी की जायेगी। अभियुक्त भुवन चन्द्र सुयाल परचून व स्टेशनरी की दुकान चलाता है व नवल पाण्डे खेती-बाड़ी का कार्य करता है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1-भुवन चन्द्र सुयाल, उम्र- 35 वर्ष पुत्र नन्द किशोर, निवासी नैकना निकट नारायण स्वामी आश्रम तत्ला रामगढ़, जिला नैनीताल
2- नवल पाण्डे उम्र- 34 वर्ष  पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे, निवासी ग्राम कोकिलवाना, पो0  सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल

कुल बरामदगी

02 किलो, 380 ग्राम चरस
कीमत- 2,38,000/- ( दो लाख, अड़तीस हजार रुपये)

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला
2-उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी
3- उ0नि0 सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ
4-उ0नि0 विजय सिंह नेगी, एसओजी अल्मोड़ा
5-हे0कानि0 जितेन्द्र मेहता, थाना लमगड़ा
6-हे0कानि0 दिनेश कार्की, थाना लमगड़ा
7-हे0कानि0 देवराज सिंह, थाना लमगड़ा
8-कानि0 राजेश भट्ट, एएनटीएफ/एसओजी
9-कानि0 विरेन्द्र सिंह, एएनटीएफ/एसओजी

Exit mobile version