Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयनित जोशी का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में नगर के चयनित जोशी ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता।

चयनित जोशी ने जीता गोल्ड मेडल‌

इस संबंध में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में चयनित ने अपने जोड़ीदार दिल्ली की काव्या गुप्ता के साथ खेलते हुए कर्नाटक के नितिन और अनाघव राज की जोड़ी को सीधे सेट में आसानी से 21-19, 21-14 से पराजित कर मिश्रित युगल का खिताब जीता। सेमीफाइनल में चयनित की जोड़ी ने कर्नाटक की प्रुतिवी राज और तृषा हेगड़े को जोड़ी को एकतरफा सीधे सेट में 21-17, 21-9 से पराजित किया।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

चयनित जोशी की उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखंड बैडमिंटन के चीफ कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन और उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष रामअवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट ने खुशी जताई है।

Exit mobile version