अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने रविवार को एक बैठक आयोजित की।
की यह मांग
जिसमें समिति ने ढूंगाधारा रामलीला मैदान पर पुलिस, प्रशासन के साथ बैठक की। समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने कहा कि लूट की घटनाएं बढ़ने से लोगों में खौफ है। उन्होंने पैदल रास्तों पर सीसीटीवी लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। सीओ विमल प्रसाद ने लोगों के सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह लोग रहें मौजूद
इस बैठक में कोतवाल अरुण कुमार, मनोज सनवाल, प्रेम प्रकाश जोशी, गीता मेहरा, रणजीत सिंह भंडारी, शेर सिंह भंडारी, गंगाधर पांडे आदि मौजूद रहे।