Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कारगिल विजय दिवस कल, शहीद पार्क में वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कल दिनांक 26 जुलाई 2024 (शुक्रवार) को कारगिल विजय दिवस के सुअवसर पर प्रात 11.30 बजे शिखर तिराहे पर शहीद पार्क में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा शहीदों के प्रति श्रद्धान्जलि अर्पित की जायेगी।

दी जाएगी श्रद्धांजलि

तदुपरान्त दोपहर 12.00 बजे लक्ष्मेश्वर शहीद पार्क में श्रद्धान्जलि अर्पित की जायेगी। अतः इस अवसर पर नगर के समस्त जनता व समस्त संगठनों के सम्मानित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित करें।

Exit mobile version