Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मालविका जूनियर हाई स्कूल नृसिंह वाड़ी अल्मोड़ा के छात्र कार्तिकेय जोशी का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ चयन


अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां के मालविका जूनियर हाई स्कूल नृरसिंह वाड़ी अल्मोड़ा में अध्ययनरत कक्षा-5 के छात्र कार्तिकेय जोशी का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा 2022 में हुआ है।

कार्तिकेय जोशी ने पाया तीसरा स्थान-

छात्र कार्तिकेय जोशी ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश लिया है। विद्यालय के इस होनहार छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अग्रज वर्चस्व जोशी, आयुष्यमान जोशी, माता- पिता व विद्यालय परिवार को दिया है। कार्तिकेय जोशी की माता कुसुम जोशी भी इसी स्कूल में शिक्षिका है जबकि उनके पिता मनोज कुमार जोशी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड में शिक्षक है।

छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की-

छात्र कार्तिकेय जोशी के चयन पर मालविका जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या रजनी अधिकारी एवं समस्त शिक्षिकाओं ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही छात्र कार्तिकेय जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है

Exit mobile version