Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कसारदेवी अपने आप में है‌ बेहद अलौकिक व आध्यात्मिकता का प्रमाण- राज्यपाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल सेनि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अल्मोड़ा भ्रमण पर है।

कसार देवी मंदिर में की पहुंचकर पूजा अर्चना

आज शनिवार को राज्यपाल सेनि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने यहां ध्यान भी लगाया और इस शांत एवं दिव्य स्थान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं, कि उनको पुनः कसार देवी मंदिर आने का अवसर मिला। कहा कि यहां आकर एक अलग ही सुकून और शांति का अहसास होता है। यह स्थान अपने आप में बहुत अलौकिक है। यहां की दिव्यता एवं शांति लोगों को आकर्षित करने वाली है। स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व ने यहां आकर ध्यान लगाया था, यह इस क्षेत्र की दिव्यता आध्यात्मिकता का प्रमाण है। यहां की प्राचीन परंपराएं एवं गाथाएं मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं। उन्होंने देश विदेश के पर्यटकों से अपील की है कि यहां जरूर आएं और इस स्थान की दिव्यता का अनुभव करें।

जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की

कसारदेवी मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने डीएम आलोक कुमार पांडेय और सीडीओ दिवेश शाशनी के कार्यों की प्रशंसा कर कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन बेहतरीन कार्य कर रहा है।

रहें मौजूद

इस मौके पर एसएसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम सदर संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version