Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में कविता ने जीता स्वर्ण पदक, पतंजलि योग समिति ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत क्षेत्र के ग्राम खनिया निवासी कविता बिष्ट ने प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता है।

किया सम्मानित

बताया गया है कि स्वर्ण पदक जीतने के आधार रप वह अगले साल होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। कविता की उपलब्धि पर इसके लिए पतंजलि योग समिति ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही स्मृति चिह्न से भी उन्हें सम्मानित किया गया।

Exit mobile version