Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनता की भावनाओं को देखते हुए गैरसैंण को राजधानी बनाना जरूरी- पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज‌ शनिवार को पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रेस वार्ता की।

कहीं यह बात

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन और चार नवंबर को प्रदेश की सरकार की ओर से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी बनाना जरूरी है। कहा राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह निर्णय लेने का सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देहरादून आ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस सत्र में ऐतिहासिक फैसला लेगी।

रहें मौजूद

इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version