Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केएफटी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, फाइनल मुकाबले‌ में खत्याड़ी की टीम ने जीती ट्राफी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। केएफटी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसका समापन हो गया है।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिसमें खत्याड़ी फुटबॉल क्लब की ओर सिमकनी खेल मैदान में फाइनल मुकाबला खत्याड़ी और एएफसी अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। दोनों टीमें मैच के दोनों हाफ में कोई भी गोल नहीं बराबरी पर रहे। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें खत्याड़ी की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेडर नीरज नेगी, गोल्डन बूट का खिताब मनीष कनवाल को दिया गया। इस मौकें पर हर्ष कनवाल, प्रताप कनवाल, मनोज आर्या, रजत कनवाल, अशोक, निक्की, विजय, सानू, मोहित, रोहित, हिमांशु कनवाल, राहुल, सूरज, हरीश, सौरभ बोरा, रवि जीना समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version