Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार

एसओजी व अल्मोड़ा  पुलिस ने एक लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ 01 युवक को  गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

11.41 ग्राम स्मैक बरामद

    दिनांक 07.06.2022 को एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहे अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान बेस तिराहे से होटल मैनेजमैंट की ओर 01 युवक निखिलेश कनवाल उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिल कनवाल निवासी-  खत्याड़ी  पो0 अल्मोड़ा थाना व जिला अल्मोड़ा जो  संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 11.41 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 1,14,100 रुपए व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर अल्मोड़ा में बेचने के लिए ला रहा था युवक

उ0नि0 सौरभ भारती एसओजी ने बताया युवक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर अल्मोड़ा में बेचने के लिए ला रहा है । चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हो गया।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 संजय जोशी चौकी प्रभारी धारानौला
2. उ0नि0 सौरभ भारती SOG                       
3.  एसओजी का0 दीपक खनका                             
4. एसओजी कानि0 राकेश भट्ट

Exit mobile version