Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:कला योगी पद्म श्री बाबा योगेन्द्र की स्मृति मे 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय चित्रनिर्माण कार्यशाला और प्रर्दशनी का होगा आयोजन

शुक्रवार को दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रर्दशनी कक्ष मे कला योगी पद्म श्री बाबा योगेन्द्र जी (राष्ट्रीय संरक्षक संस्कार भारती )के राष्ट्र सेवा तथा भारतीय कला जगत मे किये गये उल्लेखनीय कार्यों  को छायाचित्रों के विडियों संयोजन क्लिप के डिस्प्ले द्वारा स्मरण कर उनकी स्मृति मे भावभीनी  श्रृद्धांजलि सभा -सा कला या विमुक्ताये आयोजित हुई ।

भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है

इस अवसर पर  प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी (संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग) ने बताया कि दिनांक 10 जून 2022 को लखनऊ मे प्रातः 8 बजे बाबा योगेंद्र का निधन 99 वर्ष की दीर्घायु मे हुआ जो कि भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है उन्होंने सभा मे उपस्थित युवा कलाकारों को उनके राष्ट्र सेवा एवं भारतीय कला तथा कलाकारों की सेवा और उत्थान मे निरंतर समर्पित  ऋषितुल्य व्यक्तित्व तथा उनके देवभूमि से विशेष स्नेह के बारे में सभा मे उपस्थित  युवा कलाकारों को विस्तार से बताया  और कहा कि ऐसे महान  प्रेरणाप्रद व्यक्तित्व के गुणों को धारण कर हम  सभी को आज अपने शिक्षा और कलात्मक क्षमता का उपयोग देश और समाज के विकास हेतु करना ही चाहिए ।

दिनांक 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय चित्रनिर्माण कार्यशाला और प्रर्दशनी का आयोजन 

  उन्होंने बताया कि माननीय कुलपति प्रोफेसर एन एस भंडारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के संरक्षण मे  कला  योगी पद्मश्री बाबा योगेंद्र की स्मृति मे अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 20 एवं 21 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय चित्रनिर्माण कार्यशाला और प्रर्दशनी का आयोजन  दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग द्वारा संस्कार भारती ईकाई अल्मोड़ा के विशेष सहयोग से संकाय मे किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्थानों के युवा कलाकार प्रतिभाग करेंगे ।  जिनके द्वारा बाबा योगेंद्र के राष्ट्र भक्त और कला समर्पित जीवन के विविध प्रेरणाप्रद पक्ष पर चित्र का निर्माण किया जायेगा ।

25 जून 2022 तक लगेगी प्रदर्शनी

इस कार्यशाला मे बने चित्रो की प्रर्दशनी संकाय के प्रर्दशनी कक्ष मे लगायी जायेगी जो कि  दर्शकों के अवलोकनार्थ 25 जून 2022 तक लगी रहेगी ।  कार्यशाला एवं प्रर्दशनी का संयोजन श्री कौशल कुमार , श्री चंदन आर्या एवं रमेश मौर्य (अतिथि व्याख्याता दृश्यकला )  सहित संतोष मेर पूरन मेहता योगेश डसीला एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों चित्रकला एवं दृश्यकला द्वारा किया जायेगा  ।  श्रद्धांजलि सभा मे विभाग तथा संकाय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें ।  प्रर्दशनी अवलोकन हेतु सभी का स्वागत होगा अपनी गरिमामय उपस्थित से प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया जाएगा ।

Exit mobile version