Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेल महाकुंभ 2026-27: पातलीबगड़ न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज चौरा (हवालबाग) के खेल मैदान में आज शुक्रवार को ‘पातलीबगड़ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27’ का शुभारंभ हुआ।

खेल महाकुंभ 2026-27′ का शुभारंभ

मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुए इस महाकुंभ में अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उस्कोना देवेंद्र सिंह महरा एवं ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अतिथियों को बैज अलंकृत कर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया गया। देवेंद्र सिंह महरा (मुख्य अतिथि) ने कहा कि”खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करता है। खिलाड़ियों को खेल भावना और नियमित अभ्यास से अपनी क्षमता निखारनी चाहिए।” विनोद जोशी (ग्राम प्रधान, अथरबनी) ने कहा कि “पढ़ाई के साथ खेल भी उतने ही जरूरी हैं। खेल अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें उज्ज्वल करियर बनाने के बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।” प्रमोद जोशी (ग्राम प्रधान, स्यूरा) ने कहा कि”खेलों से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इनसे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है।” नवनीत कुमार पाण्डेय (प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी) ने कहा कि”विद्यालय स्तर की ये प्रतियोगिताएं बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करने के साथ उन्हें उच्च स्तरीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करती हैं।”

पहले दिन के परिणाम (अंडर-19 लंबी कूद)

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पूरन सिंह बिष्ट (वल्सा), नंदन सिंह नेगी (भनरगांव), अजय मेहरा (कनालबूंगा), संतोष कुमार (नाकोट प्रतिनिधि), अनिल कुमार टम्टा (बड़सीमी), एसएमसी अध्यक्ष भगवती पांडे, पीटीए अध्यक्ष दीपा बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version