Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिव शक्ति क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिरौली 9 और सुपर स्ट्राइकर ने जीते अपने-अपने मुकाबले

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शिव शक्ति क्लब द्वारा पहल में आयोजित सायंकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में खिरौली 9 और सुपर स्ट्राइकर ने अपने अपने मुकाबले जीते।

कृपाल बिष्ट और विमल साही ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

इस मैच में मुख्य अतिथि की भूमिका में पाल निशान के ब्रांच मैनेजर और बेहतरीन क्रिक्टर कृपाल बिष्ट और विमल साही रहे। निर्णायक की भूमिका साहिल कनवाल और पंकज कनवाल ने निभाई। स्कोरर की भूमिका राहुल कनवाल और पंकज रौतेला ने निभाई।

मौजूद रहे

इस मौके में मनोज सिंह पवार, दीवान सिंह गोनी, कमल बिष्ट, हितेश सिंह, अमित कनवाल, विनोद कनवाल,पंकज बिष्ट, चंदन लटवाल और कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version