Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑल इंडिया ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में शारदा स्कूल की खुशबू फर्सवान और रिया जोशी को मिला प्रथम स्थान

21 जनवरी 2023 को आयोजित ऑल इंडिया ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिसमें अंडर-19 महिला वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के दो मेधावी छात्राएं खुशबू फर्सवान और रिया जोशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

देशभर से सैकड़ों छात्र-छात्राओ ने किया था प्रतिभाग

ऑल इंडिया ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया था।रिया जोशी एवं खुशबू फर्सवान की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं परिजनो में खुशी एवं उत्साह  है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने हर्ष व्यक्त किया

रिया जोशी एवं खुशबू फर्सवान कक्षा 10वीं की छात्राएं है।विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा  ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवम हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने इसके साथ ही यह भी अवगत कराया है कि विगत तीन सालो से शिक्षक चन्दन बिष्ट के अन्तर्गत विद्यार्थी योगा के गुर सिख रहे है। इस अवसर पर, योगा शिक्षक चंदन बिष्ट, अनीता पवार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

Exit mobile version