Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: व्यापार मण्डल व टैक्सी यूनियन के साथ कोतवाली अल्मोड़ा ने की गोष्ठी, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला  आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा धारानौला क्षेत्र के व्यापार मण्डल पदाधिकारियों व टैक्सी यूनियन, चालकों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वसन दिया। साथ ही नशे के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों की जानकारी दी। साइबर अपराधों की भी जानकारी दी।

Exit mobile version