Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोतवाली पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समन, वारण्ट, नोटिस की शत प्रतिशत तामील कराने के सम्बन्ध दिनांक 01.08.2021 से जनपद में अभियान चलाया जा रहा है।

न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.08.2021को उ0 नि0 अमरपाल प्रभारी चौकी धारानौला द्वारा पुलिस टीम का0 हिमांशु व का0 नन्दन राम के साथ  वारण्टी की गिऱफ्तारी हेतु दबिश देकर वारंटी रोहित कुमार (उम्र 35) वर्ष पुत्र विजय लाल निवासी भियारखोला अल्मोड़ा को मा0 न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट फौजदारी वाद सं0 1194/2019 धारा 138 एनआई एक्ट में धारानौला बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version