Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का अल्मोड़ा में बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर कसेंगे नकेल, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज शुक्रवार को अल्मोड़ा के विकास भवन सभागार में विकास योजनाओं की एक अहम समीक्षा बैठक की।

की समीक्षा बैठक

इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और ग्रामोत्थान (रीप) योजना की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो, जिसमें जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए‌। जिसमें व्यावसायिक भवनों और ग्रुप हाउसिंग को अनिवार्य रूप से प्राधिकरण के मानकों के तहत लाने के सख्त निर्देश दिए। जिले के 1,042 गांवों में 6,921 स्वयं सहायता समूहों (SHG) का गठन; 28,500 ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य हासिल‌‌ करे। स्थानीय संसाधनों पर आधारित ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने पर फोकस‌ रहे।

प्राधिकरण के नियमों का हो सख्ती से पालन

​जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कई नए विकासात्मक प्रस्तावों को अपनी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने प्राधिकरण के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि भवन निर्माण, विशेषकर व्यावसायिक भवन और ग्रुप हाउसिंग का निर्माण, प्राधिकरण के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, ताकि शहर का सुव्यवस्थित व नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।‌

दिया जोर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार काम हुआ है। जिले में अब तक 28,500 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ग्रामोत्थान (रीप) योजना की समीक्षा करते हुए दीपक रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचे, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो और सशक्त गांवों का सपना साकार हो सके।

रहे मौजूद

इस बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर आर. घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version