Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव जारी, देर रात तक लोक कलाकारों व रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम, मशहूर लोकगायक इंदर आर्या के नाम आज की स्टार नाइट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव जारी है।

दर्शकों की उमड़ी भीड़

श्री राम सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा समिति की ओर से नगर के जीआईसी खेल मैदान में यह दस दिवसीय कुमाऊ महोत्सव आयोजित हो रहा है। इसके तहत रंगारंग कार्यक्रम भी हो रहें हैं। बीते कल गुरुवार की रात लोक कलाकारों के नाम रही। जिसमे बिशन सिंह हरियाला, महिपाल मेहता, गोपाल चम्याल ने बांजै डाई मुणा मेरी पुष्पा लकी रै…, हिट दीपुली बागेश्वरा…., गोरख्ये चेली, मेरी मंजु बाना… आदि कुमाऊनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

रहें मौजूद

इस मौके पर नगर निगम मेयर अजय वर्मा, समिति अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, एबी कश्मीरा, अजेंद्र प्रसाद, विनीत बिष्ट, कमलेश तिवारी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, आनंद भोज, विजय चौहान, हरीश कनवाल, मुराद खान, राजेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी, डॉ. संतोष बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

आज का कार्यक्रम

आज‌ कुमाऊं महोत्सव में स्टार नाइट में मशहूर लोक गायक इंदर आर्या अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।

Exit mobile version