Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव जारी, लोक कलाकार माया उपाध्याय के नाम रहीं स्टार नाइट, अपने सुरों से बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के जीआईसी खेल मैदान में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव जारी है

कुमाऊं महोत्सव का आयोजन

श्री राम सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा समिति की ओर से कुमाऊं महोत्सव आयोजित हो रहा है। इसी क्रम में बीते कल मंगलवार देर रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें लोक गायिका माया उपाध्याय ने कुमाऊनी-गढ़वाली लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।लोक कलाकार माया उपाध्याय ने क्रीम पडोरा…., हिट दीपा म्यर दगड़ा……, हाय ककड़ी झिलमां नूण पिसौ सिल मां…., हे पूजा तिले धारू बोला…., अल्मोड़ा बाजार कमला ना मार लटका…., और बेडू पाको बारामासा ओ नरेणि काफल पाको चैता मेरी छैला….. आदि कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं, महोत्सव के दौरान रूद्रवंशी बिष्ट की ओर से आर्टिस्टिक योग की प्रस्तुति दी गई। दिशा अकादमी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।

Exit mobile version