Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में चंपावत ने बागेश्वर को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार से कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। जिसमें आज इस प्रतियोगिता के तहत बागेश्वर और चंपावत के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार हेमवतीन नंदन बहुगुणा स्टेडियम में बिठौरिया क्लब हल्द्वानी और फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला बागेश्वर और चंपावत की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें चंपावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर की टीम को 2-1 के अंतर से हराया और कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

किया सम्मानित

इस मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से कुमाऊं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ व युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी नंदन सिंह कनवाल, प्रेम सिंह सांगा, मोहन सिंह चौहान, श्याम सिंह, भगवत सिंह, सुदर्शन लाल साह, सुरेश पांडे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, अलग-अलग खेलों में पदक विजेता संकल्प कनवाल, हिमांनी आर्या, प्रभा नेगी, मोहित, अखिलेश सिंह को भी सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

इस मौके पर यहां फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कनवाल, सचिव विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कोष मनीष कनवाल, भूमित कनवाल, मोहित मेहता, मंयक कनवाल, दिनेश आर्या, मनोज सनवाल, करन कनवाल, नवीन बिष्ट, भावेश बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version