Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव की धूम, आज की स्टार नाइट में चार चांद लगाने आ रही हैं सिंगर ममता भारद्वाज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जीआईसी मैदान में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव की धूम मची हुई है।

कुमाऊं महोत्सव का आयोजन

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक कार्यक्रम चले। इसका आनंद लेने के लिए दर्शक जुटे रहे। इस मौके पर मशहूर सिंगर माया उपाध्याय ने प्रस्तुति दी। जिसमें दर्शक खूब थिरके।

आज की स्टार नाइट

आज 03 नवंबर 2023 को कुमाऊं महोत्सव में मशहूर सिंगर हिमाचल प्रदेश की ममता भारद्वाज परफॉर्म करने आ रही हैं।

Exit mobile version