Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं का ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 20 सितंबर से, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, मंदिर समिति ने मेले से संबंधित पोस्टर का किया विमोचन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों तेज हो गई है। इस बार नगर में 20 सितंबर को नंदा देवी मेले का शुभारंभ होगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नंदादेवी मंदिर परिसर और एलआरसाह रोड स्थित एडम्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होंगे।

अल्मोड़ा नगर में 27 सितंबर को निकाली जाएगी मां नंदा-सुंनदा की शोभायात्रा

नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेले के मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 20 सिंतबर को गणेश पूजा के साथ मेले का शुभारंभ होगा और 21 सितंबर को फलसीमा जाकर कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। 22 सितंबर को कदली वृक्षों को विधि-विधान के साथ मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद चंद वंशीय राजा और उनके परिवार की ओर से पूजा अर्चना की जाएगी। 27 सितंबर को शाम साढ़े तीन बजे नंदादेवी मंदिर परिसर से नंदा-सुंनदा के डोले के साथ-साथ मेले का समापन होगा।

मौजूद रहे

इस मौके पर मेला समिति के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, हरीश बिष्ट, किशन गुरुरानी, अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश कनवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह, जीवन नाथ वर्मा, धन सिंह मेहता, डॉ. निर्मल जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, परितोष जोशी, आनंद बगड़वाल, जगत तिवारी, आशुतोष जोशी, मोहन कांडपाल, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, पुष्पा सती, हर्षित, आयुष वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, अमित साह, लता तिवारी, राधा बिष्ट, रवि गोयल, रवि कन्नौजिया, कुलदीप मेर, सुमित साह, वरूण, अमित साह, रक्षित, विक्की पलानी, संतोष मिश्रा, नरेंद्र चंद्र, प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version