Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग 15 मई तक रात्रि में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

जरूरी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 में लगातार हो रहे भूस्खलन/सड़क धसने व बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 01 मई 2025 से दिनांक 15 मई 2025 तक  रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक उक्त मार्ग हल्के एवं भारी वाहनों के संचालन हेतु पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा।

पोस्टर के माध्यम से मिलेगी जानकारी

ऐसे में वैकल्पिक मार्ग हेतु अल्मोड़ा –विश्वनाथ-शहरफाटक मोटर मार्ग (राज्य मार्ग 13) व खैरना –रानीखेत मोटर मार्ग (राज्य मार्ग -14) उपलब्ध हैं। पुलिस टीम ने रात्रि में वाहनों के आवागमन के लिये प्रतिबन्धित होने की सूचना जनमानस तक पहुंचाने के लिये लोधिया बैरियर, क्वारब पुल व खैरना मे फ्लैक्सी/पोस्टर लगाए गए हैं।

Exit mobile version