अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिसमें प्रयोगशाला सहायक की वनस्पति विज्ञान और भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल पंजीकृत 1362 में से 851 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
इतने अभ्यर्थी थे पंजीकृत
जानकारी के अनुसार पहली पाली में वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 901 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 303 ने परीक्षा दी और 598 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 461 अभ्यर्थियों में से 208 ने परीक्षा दी और 253 अनुपस्थित रहें।