Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मजदूर पर लोहे की रॉड से किया घातक हमला, गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस में दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रेम राम, निवासी रतखान चौमू ने अल्मोड़ा कोतवाली में एक तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि उनका बेटा राजेश लाल बीते 20 नवंबर को अल्मोड़ा कैंट स्थित सर्किट हाउस में मजदूरी कार्य कर रहा था। इसी दौरान ढौरा निवासी मंगल सिंह ने किसी बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जांच शुरू

वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version