Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2022 और राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार, 2021 प्रदान किये। इनमें उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला पुरुस्कार
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में एथलिटिक्स की उत्कृष्ट खिलाड़ी सीमा पुनिया बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रणय एचएस और मुक्केबाज अमित को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में बॉक्सर निखत ज़रीन और शतरंज के खिलाड़ी आर. प्रज्ञाननंधा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंत को 2022 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
खेल प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। पिछले चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है।

Exit mobile version