शाह आलम, मलेशिया में 15 से 20 फ़रवरी तक आयोजित होने वाली एशियन सीनियर बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
अंडर 30 सर्वोच्च भारतीयों युवाओं में मिला स्थान-
दुनिया के 13 वें नम्बर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन जिन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक व इंडिया ओपन में वर्ल्ड चैंपियन को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उन्हें प्रतिष्टित पत्रिका फ़ोर्ब्स इंडिया के प्रमुख पृष्ठ पर अंडर 30 सर्वोच्च भारतीयों युवाओं में स्थान मिला है।
लक्ष्य सेन को दी शुभकामनाएं-
लक्ष्य सेन की शानदार उपलब्धि पर उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार के साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की जा रही है। ग्रह जनपद से जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, बी एस मनकोटी सचिव, उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटन संघ, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी बलदिया जी , कोच मयंक कपूर , स्मृति नगरकोटी एवं सभी सम्मानित सदस्यों व खिलाड़ियों ने लक्ष्य सेन व उनके कोच व पिता डी के सेन व माता निर्मला सेन को बधाई व लक्ष्य को एशियन टीम चैम्पीयन्शिप हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।