Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाड़ेछीना की ललिता जड़ौत का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन, खुशी की लहर

​अल्मोड़ा: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना की कक्षा 10 की प्रतिभावान छात्रा ललिता जड़ौत ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार ललिता का चयन उत्तराखंड राज्य की क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रा के इस चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रीति सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका किरण पाटनी के प्रयासों और समर्पण की भी विशेष रूप से सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में छात्रा ने यह सफलता प्राप्त की।
​

Exit mobile version