आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न कराए जाने हेतु चल रही चैकिंग के दौरान दिनांक 08.02.2022 को उ0नि0 तरन्नुम सईद मय पुलिस टीम का0 भोपाल सिंह, का0 विक्रम सिंह के लमगड़ा कस्बा क्षेत्र से कार वैगन आर संख्या डीएल 2CAG–4216 के चालक आनंद सिंह पुत्र श्री दीवान सिंह निवासी ग्राम गुना थाना लमगड़ा के कब्जे से 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ( कीमती 12000 रुपये) परिवहन करते हुए बरामद होने पर उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त को सीज किया गया।
की आवश्यक कार्यवाही-
उक्त संबंध में थाना लमगड़ा में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।