Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना लमगड़ा में एक व्यक्ति के तहरीर पर प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा देवेन्द्र सिंह सामन्त ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 09/2022 धारा 354ए/354डी/376/54/506 भादवि एवं 5/6, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर अभियुक्त गिरीश चन्द्र मिश्रा उम्र 24 वर्ष पुत्र आनन्द बल्लभ मिश्रा निवासी ग्राम अनर्पा पोस्ट पहाड़पानी जिला नैनीताल के मिलने के सभी संभावित स्थानों में ढुंढ खोज करते हुए दिनांक 20.02.2022 को टकोली बैण्ड लमगड़ा से गिरफ्तार किया।

न्यायालय के समक्ष पेश किया-

जिसे गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम रही शामिल-

1- प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा देवेन्द्र सिंह सामन्त
2- महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल
3- एचसीपी पुष्पा नेगी महिला थाना
4- आरक्षी देवराज सिंह थाना लमगड़ा
5- आरक्षी दीप चन्द्र
6- आरक्षी नारायण रावल महिला थाना

Exit mobile version