Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तड़ागताल सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी भीड़, डीएम ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुए 182 शिकायतों के निस्तारण

अल्मोड़ा: “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज तड़ागताल में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन

इस शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 954 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों से संबंधित 191 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । इसके अतिरिक्त 33 आधार कार्डों में संशोधन एवं अद्यतन की कार्रवाई भी की गई। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी शिविर स्थल पर ही बनाए गए, जिससे लोगों को तत्काल सुविधा उपलब्ध हो सकी।

रहें उपस्थित

शिविर में विधायक मदन बिष्ट, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, राज्य पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version