Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वृहद जनजागरुकता अभियान, स्कूली बच्चों को दी जा रही यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पुलिस का वृहद जन जागरूकता अभियान जारी है।

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिस क्रम में दिनांक 10.09.2024 को थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा मीना आर्या के नेतृत्व में “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम” व महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में महिला उत्पीड़न संबंधी अपराध, साईबर अपराध, नशे से बचने एवं नवीन कानून, हेल्प लाईन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें साइबर अपराध जागरूकता, नशा मुक्त अभियान जागरुकता, महिला सुरक्षा/गौरा शक्ति आदि के संबंध में जानकारी दी। स्कूली छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। हेल्प लाइन नंबर‌ की जानकारी दी। साथ ही नवीन कानूनों की जानकारी दी।
            

Exit mobile version