Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी। जो अब आगे बढ़ा दी गई है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ गई है। अप्रैल तक युवा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

ले सकते हैं जानकारी

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवस पर सुबह नौ बजे से डेढ़ बजे तक सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा में और कार्यालय के नंबरों 05962297192, 05962298449 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version