Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनटीडी में स्व. एमएल वर्मा फुटबॉल प्रतियोगिता जारी, शैली बागेश्वर और रानीखेत एफसी ने जीते अपने-अपने मुकाबले

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्व. मोहन लाल वर्मा फुटबॉल टूर्नामेंट जारी है। प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। जिसमें शैली बागेश्वर और रानीखेत एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बागेश्वर और रानीखेत ने दर्ज की जीत

रैमजे खेल मैदान हीरा डुंगरी में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद पहला मुकाबला शैली बागेश्वर और सॉकर बायज यंग के बीच खेला गया। शैली बागेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में रानीखेत एफसी ने एक तरफा मुकाबले में सिमकनी वन को 3-1 के अंतर से परास्त कर मुकाबला जीता। रेफरी की भूमिका मनोज कनवाल और गोकुल शाही ने निभाई।

मौजूद रहे

यहां आयोजक मंडल के सौरभ वर्मा, नरेश वर्मा, मुकेश नेगी, रितेश वर्मा, अकरम खान, आबिद अली, जितेंद्र परिहार, मयंक बिष्ट, बृजेश बिष्ट मौजूद रहे।

Exit mobile version