Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में लगी आग से जलकर राख हुए रुद्राक्ष के पेड़

यहां रुद्राक्ष जंगल में अचानक आग लगने से सभी रुद्राक्ष के पेड़ आग से झुलस कर नष्ट हो गए।बाद में क्षेत्रीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

क्षेत्रीय लोगों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू

धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत आटी के रुद्राक्ष जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। शनिवार दोपहर में फिर से रुद्राक्ष वन में आग लगने से पेड़ नष्ट हो गए। बाद में क्षेत्रीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संस्थान के सदस्य बसंत पांडे ने बताया कि रुद्राक्ष वन दोपहर में अचानक आग की चपेट में आ गया। करीब 100 पेड़ जलकर खाक हो गए। ग्राम प्रधान कमल सिंह ने सूचना मिलते ही  ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का काम किया। ग्राम प्रहरी कैलाश चंद्र पंत और विमल जोशी के विशेष प्रयास से 150 रद्राक्ष पेड़ों को बचा लिया गया।

दो साल पहले भी 250 पेड़ हुए थे नष्ट

बता दें कि ग्राम पंचायत आटी में लगभग एक एकड़ में पांच साल पहले नमामि गंगे के अंतर्गत लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया था। दो साल में पौधों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। लेकिन दो साल पहले भी रूद्राक्ष वन में आग लग गई थी, जिसमें करीब 250 पेड़ नष्ट हो गए। उस समय भी 250 पेड़ों को बचाया गया।

Exit mobile version