Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केमू स्टेशन में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पडेस्क नंबरों की दी गई जानकारी

     आज दिनांक 24-04-2023  को महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा केमू बस स्टेशन अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देकर एप डाउनलोड करने हेतु किया गया जागरूक

इस दौरान वाहनों की चेकिंग करते हुए बस में सवार यात्रियों व उपस्थित लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देकर एप डाउनलोड कराकर सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया गया।

महिला हेल्पडेस्क नंबरों की दी गई जानकारी

   साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, गौराशक्ति, सड़क सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर 1930 ,1090, डायल 112, थानाध्यक्ष/ महिला थाना व महिला हेल्पडेस्क नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version