Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 2 मई को सुप्रसिद्ध समाज सेवक स्वर्गीय गजेंद्र थापा को जन सेवा के लिए किया जाएगा याद, उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकायुक्त सेवानिवृत्त  न्यायमूर्ति सुधीर चंद्र वर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2 मई को सुप्रसिद्ध समाज सेवक स्वर्गीय गजेंद्र थापा को जन सेवा के लिए याद किया जाएगा। इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासी आमंत्रित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकायुक्त सेवानिवृत्त  न्यायमूर्ति सुधीर चंद्र वर्मा होंगे शामिल

कार्यक्रम कुंदन लाल साहब प्रेक्षागृह में अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कटक बालिका के पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर थापा ने बताया कि यह कार्यक्रम गोरखा समाज अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जाएगा स्वर्गीय गजेंद्र थापा को उनके अनुकरणीय चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए याद किया जाता है । इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकायुक्त सेवानिवृत  न्यायमूर्ति सुधीर चंद्र वर्मा भागीदारी करेंगे।

गोरखा समाज द्वारा आयोजित में इन लोगों ने किया प्रतिभाग

गोरखा समाज द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए उत्तराखंड लोक वाहिनी के  दया कृष्ण कांडपाल, पूरन चंद्र तिवारी, जगत रौतेला, अजय मित्र, अजय मेहता तथा गोरखा समाज की तरफ से जंग बहादुर थापा तथा गोरखा समाज के अध्यक्षएस बी राणा ने बैठक  भागीदारी की।।

दो चिकित्सकों को किया जाएगा सम्मानित

पिछले वर्षों की भांति ईश्वर से भी चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान देने के लिए दो चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य लोगों को तथा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version