Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत, दिन -दहाड़े बना रहा पालतू जानवरों को निशाना

यहां गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत बनी हुई है । गुलदार दिन में ही पालतू जानवरों को अपना निशाना बना रहा है । लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को कैद करने की मांग उठाई है। 

बकरी पर गुलदार ने किया हमला

भिकियासैंण क्षेत्र में गुलदार ने आतंक मचा रखा है । दिन दहाड़े गुलदार पालतू जानवरों को अपना निशाना बना रहा है । शुक्रवार दोपहर के समय दयोना गांव निवासी जीवन सिंह की बकरियां गांव के समीप खेत में चुग रही थी। इसी दौरान घात लगाये बैठे गुलदार ने एक बकरी पर हमला बोल दिया। लोगों के शोरगुल करने पर गुलदार भाग गया। 

गुलदार को कैद करने की मांग

पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख बलवंत बिष्ट ने बताया कि बौली न्याय पंचायत के गांवों  में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र पिंजरा लगाकर गुलदार को कैद करने की मांग की है।

Exit mobile version