Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से बुझी आग

आज यहां जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से काफी सामान  का नुकसान हो गया है । आग ज्यादा होने के कारण तत्काल फायर सर्विस मौके पर मंगाई गई  और फायर सर्विस व स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा दी गई ।


आग किन कारणों से लगी है की जांच की जा रही

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  चौखुटिया बाजार में क्रांतिवीर चौराहे के पास  शेखर चन्द्र  कांडपाल पुत्र  हरिदत्त कांडपाल की जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई थी आग ज्यादा होने के कारण थानाध्यक्ष चौखुटिया  दिनेश नाथ महन्त द्वारा तत्काल रानीखेत से फायर सर्विस मौके पर मगायी गयी, फायर सर्विस व चौखुटिया पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा दी गई है आग किन कारणों से लगी है उसकी जांच की जा रही है तथा कोई  जनहानि नहीं हुई है सामान आदि के नुकसान की जानकारी ली जा रही है।

Exit mobile version